अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के कलम से :-

पुलिस बल के सुदृढी़करण के उद्धेश्य से आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा वर्ष 1974 में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की स्थापना की गयी। स्थापना के पश्चात निगम के द्वारा राज्य के विभिन्न हिस्सो में अनेक महत्वपूर्ण पुलिस भवनों का निर्माण किया गया।

निगम का टर्न ओवर जो वर्ष 1974-75 में 6.70 लाख एवं वर्ष 2008-09 में 8.07 करोड़ था, वह वर्ष 2018-19 में 411.60 करोड़ एवं वर्ष 2019-20 में 251.53 करोड़ हो गया है। कोरोना महामारी के दौरान भी निगम के अभियंता एवं कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया। निगम द्वारा अब तक 451 थाना भवन, रेल एवं नक्सल सहित, 2336 एल0एस0 क्वार्टर, 978 यू0एस0 कवार्टर, 27188 सिपाहियों के लिए आवासन इसके अतिरिक्त इस अवधि में निगम द्वारा महिला बटालियन, सासाराम, पुलिस लाईन, बॉंका एवं लखीसराय, बि0वि0स0पु0-12 वीरपुर, सुपौल, कोईलवर में सी0आर0पी0एफ0 कैम्प, Apex Training Centre, पटना, सैन्य पुलिस प्रषिक्षण केन्द्र, डुमरॉंव, एम0एम0पी बटालियन, पटना एवं अन्य मुख्य भवनों का निर्माण कराया गया है। राजगीर में बिहार पुलिस अकादमी का निर्माण, निगम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

निगम के द्वारा स्वीकृत योजनाओं का निरूपण, नक्शा एवं प्राक्कलन, भुकम्परोधी एवं ग्रीन बिल्डिंग के प्रावधानों को शामिल करते हुये, in house तैयार किया जा रहा है। गत वर्ष अक्टूबर माह से निगम द्वारा योजनाओं की on line monitoring की व्यवस्था शुरू की गयी है। इस व्यवस्था के तहत विभिन्न जगह बन रहे भवनों की नींव, कॉलम एवं छत ढ़लाई आदि कार्य का video के माध्यम से Structural शाखा द्वारा monitoring की जाती है। जुलाई, 2021 से निगम के योजनाओं का real time monitoring के उद्देष्य से Project monitoring software पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त Pay roll management एवं Centralised payment software पर भी कार्य किया जा रहा है। निगम द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की गुणवत्ता बनाये रखने के उद्देष्य से मुख्य अभियंता एवं मुख्यालय से गठित उड़नदस्ता तथा स्वयं अध्यक्ष सह प्रबंध निदेषक द्वारा भी योजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। रोजगार सृजन के उद्देष्य से Covid जैसे वैष्विक महामारी के दौर में भी निगम द्वारा योजनाओं पर कार्य किया जाता रहा है।

बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देष्य से महिला पुलिस कर्मियों के लिए निम्नांकित कार्य किये गये हैंः-

  • महिला पुलिस बलों के लिए सामर्थ्य विकास एवं संरचना विकास के लिए रेल पुलिस में कार्यरत महिला सिपाहियों के आवासन हेतु सात स्थानों पर Single room-cum-barrack का निर्माण कार्य।
  • 12 जिलों में महिला पुलिस थाना का निर्माण कार्य।
  • 107 थानों में महिला सिपाहियों के लिए 5 सीटेड शौचालय सह स्नानागार का निर्माण कार्य।
  • 51 पुलिस लाईन/बि0वि0स0पु0 में महिला सिपाहियों के लिए 20 सीटेड शौचालय सह स्नानागार का निर्माण कार्य।
  • 653 स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों के लिए 2 सीटेड शौचालय सह स्नानागार एवं 2 सीटेड स्नानागार का निर्माण कार्य।
  • बि0वि0स0पु0-13 दरभंगा एवं बि0वि0स0पु0-9 जमालपुर में प्रशासनिक भवन, 400 प्रशिक्षु सिपाही क्लास रूम, 1000 सिपाहियों के बैरक का विधुतीकरण सहित निर्माण कार्य।

निगम द्वारा निकट भविष्य में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का निर्माण प्रस्तावित है, यथा :-

  • बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के प्रांगण में 4000 (2000 महिला एवं 2000 पुरूष) सिपाहियों के प्रशिक्षण एवं आवासन हेतु क्लासरूम, प्रशासनिक भवन एवं बैरक का निर्माण।
  • महिला स्वाभिमान बटालियान, बाल्मीकिनगर।
  • अररिया पुलिस केन्द्र।
  • 9 क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगषाला भवन।
  • ERSS भवन पटना, विभिन्न जिलों में संयुक्त भवन, अभियोजन भवन इत्यादि।

बिहार पुलिस भवन निर्माण द्वारा अपने अर्जित आय से वित्तीय वर्ष 2010-11 से 2020-21 तक कुल 33.40 करोड़ रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गयी है। इसके अतिरिक्त Corporate Social Responsibility के तहत वित्तीय वर्ष 2012-13 से 2020-21 तक निगम द्वारा अपने अर्जित आय से 2.07 करोड़ रूपये की राशि विभिन्न संस्थानों को दी गयी है।

गत वर्ष अर्थात् 30 जुलाई, 2020 को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा निर्मित कुल 124 पुलिस भवनों का उद्घाटन एवं 96 पुलिस भवनों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

वर्त्तमान में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा (विषेष आधारभूत संरचना के तहत निर्मित-8, आधुनिकीकरण के तहत निर्मित-13, राज्य योजना के तहत निर्मित-70 एवं विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के तहत निर्मित-3, कुल नव निर्मित 94 पुलिस भवनों का उद्घाटन, कुल लागत रू0 237.88 करोड़ तथा 57 पुलिस भवनों का शिलान्यास, प्राक्कलित राशि रू0 149.96 करोड़, माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों के द्वारा दिनांक 24.09.2021 को प्रस्तावित है।

मुझे आशा एवं विश्वास है कि बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम आने वाले वर्षों में भी राज्य सरकार द्वारा दिये गये दायित्वों का निर्वहन अपेक्षित गुणवत्ता एव कार्यकुशलता के साथ करता रहेगा।